फ़ॉलोअर

सोमवार, 16 मार्च 2009

पहचानिए इस तस्वीर को?

ये तस्वीर किसी नए खोजे गए ग्रह की नहीं है !…फिर ये क्या है ?...दिमाग पर थोड़ा जोर डालकर पहचानने की कोशिश कीजिए !...नहीं पहचान पाए ?...चलिए आपको बता ही देते हैं...ये है तस्वीर हमारे अपने घर, हमारी पृथ्वी की। पृथ्वी की ये तस्वीर बिल्कुल नई और अनोखी है, पृथ्वी का ऐसा रूप आपने अबतक नहीं देखा होगा। पृथ्वी की ये तस्वीर ली है नासा की कॉम्पटन गामा-रे ऑब्जरवेटरी ने। पृथ्वी की ये तस्वीर 7 साल लंबे शोध का नतीजा है। नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के डॉ. डिर्क पेट्रे ने 7 साल तक इस ऑब्जरवेटरी से डेटा कलेक्ट करने के बाद पृथ्वी की ये तस्वीर तैयार की है। डॉ. पेट्रे का कहना है कि गहन अंतरिक्ष से हमारी पृथ्वी ऐसी ही नजर आती है। इस तस्वीर में पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में लगातार होती कॉस्मिक किरणों की बौछार और इसकी वजह से पृथ्वी से फूटती गामा किरणें दिखाई गई हैं। पृथ्वी से गामा किरणें भी फूटती हैं, इस बात पर अब तक वैज्ञानिकों को संदेह था, लेकिन डॉ. पेट्रे ने अब इसका सबूत भी सामने रख दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें