फ़ॉलोअर

बुधवार, 25 अगस्त 2010

विशालकाय सौर परिवार की खोज

एस्ट्रोनॉमर्स ने सात ग्रहों वाला एक विशालकाय सौर परिवार खोज निकाला है। ये सातों ग्रह सूर्य जैसे तारे के आसपास चक्कर काटते हैं। 

ये सौर परिवार धरती से करीब 127 प्रकाश वर्ष दूर है। एक प्रकाश वर्ष वह दूरी है, जितनी दूरी प्रकाश की एक किरण एक साल में तय करती है। एक इंटरनैशनल टीम को पांच ग्रहों की जानकारी थी और इससे उत्सुक वैज्ञानिकों ने और दो ग्रहों को खोज निकाला। माना जा रहा है कि सूर्य की खोज के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा तारा है। इस नए परिवार में सूर्य जैसे पैरंटल स्टार का नाम एचडी-10180 है। यह 127 प्रकाश वर्ष दूर दक्षिणी नक्षत्र हाइड्रस में स्थित है। एस्ट्रोनॉमर्स का कहना है कि ये सातों ग्रह एक सौर परिवार की तरह हैं। ये सारे ग्रह पैतृक तारे से एक निश्चित दूरी पर हैं।
यूरोप के वैज्ञानिकों की अगुआई करने वाले डॉ. क्रिस्टोफे लोविस का कहना है कि इन ग्रहों के चक्कर काटने की स्पीड से हमें उनके बीच के जटिल संबंधों का पता चलता है।

1 टिप्पणी: